फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: किराना व्यापारी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 21 Nov 2026 02:29 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

आरोप है कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे पांच तोले सोने के आभूषण, 300 ग्राम चांदी और 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
हापुड़ में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भदस्याना में मुख्य बाजार में खाटू श्याम के जागरण कार्यक्रम के दौरान चोरों ने एक किराना व्यापारी के घर को निशाना बना लिया। चोर घर से पांच तोले सोने के आभूषण, करीब 300 ग्राम चांदी और 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में खलबली मच गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव भदस्याना निवासी यतेंद्र गर्ग किराना व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि गांव के मुख्य बाजार में खाटू श्याम का जागरण कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके पिता देवेंद्र गर्ग घर के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से छत पर चढ़कर पहली मंजिल पर पहुंचे। वहां गेट पर ताला लगा हुआ था, जिसे खोलकर चोर अंदर दाखिल हो गए। 

आरोप है कि चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे पांच तोले सोने के आभूषण, 300 ग्राम चांदी और 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जागरण कार्यक्रम के चलते घर के बाहर और आसपास लोगों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। कार्यक्रम से लौटने पर सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें