फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सराफ की दुकान से लाखों के गहने चोरी

Wed, 24 Jul 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार पापड़ वाली गली स्थित सराफ की दुकान से उसके नौकर ने लाखों रुपये के गहने चोरी कर बेच डाले। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरी की जानकारी हुई। पीडि़त ने आरोपी नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीडि़त शालीन वर्मा ने बताया कि उसकी सराफा बाजार में सनी ज्वैलर्स के नाम दुकान है। उसकी मोहल्ला नवाजीपुरा सिकंदरगेट निवासी आसिफ खान से जान पहचान थी। आसिफ ने सात साल पहले उसके पुत्र अयान को उसकी दुकान पर रखने की बात कही थी। उसने आसिफ के पुत्र अयान को अपनी दुकान पर रख लिया। अयान ने उस पर अपना विश्वास जमा लिया। इस पर वह अयान व उसके पिता आसिफ की आर्थिक मदद भी करने लगा। पिछले एक साल से उसे व्यापार में लगातार घाटा हो रहा था। 21 जुलाई 2024 को दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि 20 जुलाई 2024 की सुबह करीब नौ बजे आरोपी अयान उसकी दुकान से बंधेल के गहनों के डिब्बों को नीचे गिराकर उठाने के बहाने चोरी करके ले गया। उसने अपने ताऊ तुलसीदास व एकाउंटेंट विशाल राठौर आदि के सामने आरोपी से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने माल डिब्बों से चोरी करके माल बाजार में गलवाकर मिले रुपये अपने माता पिता को देना स्वीकार किया। आरोपी उसकी दुकान से पिछले करीब एक साल से लाखों रुपये का माल चुराकर बाजार में गलवाकर बेचता आ रहा है।

कोट -

पीडि़त की तहरीर पर आरोपी अयान के खिलाफ चोरी करने की धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर सोने के गहने बरामद कर लिए गए हैं। -वरुण मिश्रा, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें