हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती का फोटो कोतवाली पुलिस के नाम की फेसबुक आईडी के पेज पर साइबर अपराधियों ने लगाकर अश्लील गाना लगा दिया।
युवती ने बताया कि वह एलएलबी की छात्रा है। 16 जुलाई को फेसबुक पर कोतवाली हापुड़ नगर के नाम की आईडी पर उसका फोटो लगाकर अश्लील गाना लगाया हुआ था। इससे उसकी छवि धूमिल हो गई है। इसके बाद जब उसने इस आईडी पर मैसेंजर पर कॉल की तो बात करने वाले व्यक्ति ने इसे सीयूजी नंबर की आईडी बताई। इस पर उसे कोतवाली बुलाया गया। उसने कोतवाली पहुंचकर इसकी जानकारी की तो यहां पुलिसकर्मियों ने जानकारी से इन्कार कर दिया। जबकि इस आईडी पर अन्य लड़कियों की भी फोटो लगाकर अश्लील गाने वायरल किए जा रहे हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ युवती का फोटो लगाकर अश्लील गाने वायरल करने व सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम की धारा 356(2) व 67(ए) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम आरोपी की तलाश में जुटी है।