फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उपाध्यायनगर की बाग कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


बाग कॉलोनी निवासी यश त्यागी ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले वह अपनी माता परवीन को साथ लेकर दिल्ली चले गए। जिस कारण बाग कॉलोनी में स्थित मकान पर ताला लगा हुआ था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह उन्हें साथ लेकर घर लौटे। घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचने पर कमरों के दरवाजे भी खुले हुए दिखाई दिए। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, बर्तन के साथ ही बिस्तर भी चोरी कर लिए। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें