फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर गुल हुई बिजली तो जेई पर गिरेगी गाज

Mon, 10 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दशहरा के दिन शहर में लोकल कटौती नहीं होगी। फाल्ट को तत्काल अवर अभियंता दुरुस्त कराएंगे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता ने एसडीओ व जेई को निर्देश दिया है कि फाल्ट की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को दशहरा के चलते शहर में भीड़ रहेगी। अंधेरे के कारण अव्यवस्था न फैले इसके लिए बिजली निगम के अफसर सतर्क हैं। लोकल स्तर पर फाल्ट, कटौती से हर संभव निजात दिलाने का निर्णय लिया गया है।

अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने एसडीओ व अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि शहर के अंदर रात के समय कोई फाल्ट होता है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए। यदि इसकी शिकायत मिली तो अवर अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन


 सरावनी और उपैड़ा गांव में बिजली निगम के अफसरों ने वसूली व कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी कर रहे 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। 203 उपभोक्ताओं को कनेक्शन देकर 1.64 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।

एसडीओ प्रवीण कुमार व गौरव प्रकाश, अवर अभियंता अनिल कुमार टीम ने सरावनी गांव में छापामारी के दौरान 10 लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा। इनमें रमजानी खां, नासिर खां, साहिद अली, उसमान खां, मुनकाद अली, इरफान, दिलशाद, नैमखां, चांदखां, नुमउद्दीन के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

वहीं, उपैड़ा गांव में कैंप लगाकर 203 लोगों को कनेक्शन दिए गए। जबकि बिल बकाया होने पर 72 लोगों के कनेक्शन काटे गए। नए कनेक्शन देने से 1.64 लाख रुपये का राजस्व मिला। एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें