फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट महासभा कराएगी दहेज रहित शादी

Wed, 20 Jan 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 दहेज रहित शादी कराने के लिए जाट महासभा शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ कर रही है। इसके तहत शादी में दहेज न लेने के इच्छुक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  गढ़ में नक्का कुआं रोड में जाट महासभा की पंचायत हुई।
विज्ञापन


इसमें तहसील अध्यक्ष भूपाल सिंह आर्य ने कहा कि दहेज का प्रचलन बढ़ने से बेटियों की सही समय पर शादी नहीं हो पाती हैं। जबकि दहेज की मांग पूरी न होने पर हर साल न जाने कितनी बेटियों की हत्या कर दी जाती है।

उन्होंने कहा कि जो भी लोग दहेज रहित शादी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए जाट महासभा ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। मौके पर नगराध्यक्ष राजेश चौधरी, सूबेदार ओमवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, नत्थूसिंह, गुरमीत सिंह, नरेंद्र, रंधीर सिंह, समरपाल, राहुल, बिट्टू सिरोही, दिनेश, सत्यप्रकाश समेत काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें