फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोल प्लाजा पर छोटे वाहनों को रोकने से हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को भी रोकना शुरू कर दिया। जिसके चलते दिनभर हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। राहगीरों एवं चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, भारी वाहन चालकों ने वाहनों को हाईवे और सर्विस रोड पर कतार लगाकर खड़ा कर दिया है।

हाईवे-9 पर लाखों शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री, ब्रजघाट समेत अन्य स्थानों से पवित्र गंगाजल लेकर आवागमन करते है। हाईवे पर श्रद्धालुओं के साथ कोई घटना घटित नहीं हो, इसके दृष्टिगत प्रशासन ने हाईवे पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। शुक्रवार से पुलिस गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को टोल प्लाजा से पहले यू टर्न पर रोक रही थी, लेकिन रविवार से छोटे वाहनों को भी रोकना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि गाजियाबाद की ओर से मुरादाबाद एवं आगे जाने वाले वाहनों को टोल से पहले यू टर्न पर रोक, वापस ईस्टर्न पेरिफेरल, डासना एवं मसूरी से धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला होते हुए मुरादाबाद निकाला जा रहा है। वाहनों के हाईवे किनारे खड़े होने एवं मालवाहक वाहन को यू टर्न लेने में समय लगने के कारण कई बार जाम के हालात बन जाते हैं। जिन्हें वहां पर तैनात पुलिस कर्मी शीघ्र ही खुलवा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें