फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 23 जनवरी को निकलेगी जय हिंद तिरंगा यात्रा

Sun, 19 Jan 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वावधान में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जय हिंद तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक कर रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

बैठक में सुमन त्यागी ने कहा कि जय हिंद तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल होंगे। ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 23 जनवरी को सुबह 10 बजे भगवती गंज स्थित जिला कार्यालय से शुरू होकर होकर अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी चौक होते हुए अतरपुरा चौराहे से तहसील चौराहा, फ्रीगंज रोड होते हुए नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तंभ पर समापन होगा।

जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाकियू, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन शामिल होंगे। इस मौके पर जिला सचिव प्राची खुल्लर, पूनम उपाध्याय, संगीता चौधरी, दीपिका त्यागी, डॉ.अजय त्यागी, श्याम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें