फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर लगा जाम

Sun, 05 Oct 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अधिकता के कारण जाम लग गया। दशहरा की छुट्टियों के बाद अधिकतर नौकरी पेशा वाले लोग वापस लौट रहे थे। देर शाम तक टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद से ही छिजारसी टोल पर जाम लगना शुरू हो गया था। गाजियाबाद से दिल्ली और दिल्ली से हापुड़ की ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस ने जाम को नियंत्रित करने और वाहनों की गति बनाए रखने के लिए कई जगह तैनाती की। टोल मैनेजर संदीप यादव ने बताया कि वाहनों की अधिकता के कारण जाम लगा है। आगे कट पर लोग अपने वाहन मोड़ते हैं, इससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें