फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Sat, 07 Jun 2025 11:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभी तक आवेदन भरने के लिए पांच जून तक का समय दिया था। अब इसे बढ़ाकर 22 जून तक कर दिया गया है। जिले में संचालित 16 राजकीय और निजी आईटीआई में करीब पांच हजार से अधिक सीटों पर विभिन्न ट्रेड में प्रवेश होने हैं। आवेदन मिलने के बाद जून में ही पहली मेरिट जारी होगी। जिले में चार सरकारी और 12 निजी आईटीआई संचालित हैं।
विज्ञापन


आवेदन के लिए मोबाइल नंबर का सत्यापन अनिवार्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग व यूपीआई से किया जा सकता है। राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) ने सामान्य व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। शुल्क का भुगतान होने पर विद्यार्थी फार्म का प्रिंट आउट ले सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में हुईं त्रुटियों को ठीक करने के लिए 48 घंटे का समय दिया जाएगा। कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। राजकीय आईटीआई ब्रजघाट के प्रधानाचार्य शिवांशु शर्मा ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन भरने के लिए समय बढ़ा दिया गया है। अब 22 जून तक प्रवेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें