फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लोहे के दाम 500 रुपये प्रति कुंतल तक बढ़े

विज्ञापन
खुर्जा पेंच लोहे की दुकान पर बिक्री के लिए पड़ा सरिया। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। बारिश के बाद आम लोगों के लिए घर बनवाना महंगा पड़ेगा। लोहे के दाम में पिछले 15 दिनों में 500 रुपये प्रति कुंतल तक की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लोगों का बजट बिगड़ गया है साथ ही कारोबार में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन

शहर के गढ़ रोड, खुर्जा पेंच, दिल्ली रोड पर सरिया व अन्य लोहे के सामान की दुकानें हैं। बारिश के दौरान भवन निर्माण के कार्य रुक गए थे। अब बारिश बंद होने के बाद लोगों ने अपने घरों का निर्माण पूरा करने की तैयारी की तो उनकी जेब पर बोझ बढ़ गया है। 15 दिन पूर्व बाजार में सरिया के दाम 5200 रुपये प्रति कुंतल थे जो अब बढ़कर 5700 रुपये प्रति कुंतल पहुंच गए हैं।
सरिया के साथ ही छत बनाने में उपयोग होने वाले गाटर के दाम भी 5700 रुपये प्रति कुंतल से बढ़कर अब 6200 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, लोहे के एंगल की कीमत 5600 रुपये प्रति कुंतल से बढ़कर 6100 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गए हैं। ऐसे में घरों का निर्माण करने वाले लोगों की जेब पर भी महंगाई की मार बढ़ गई है।
विज्ञापन

खुर्जा पेंच स्थित कारोबारी उमेश चंद ने बताया कि पिछले 15 दिनों में लोहे के दाम में 500 रुपये कुंतल बढ़े हैं। मुजफ्फरनगर और छत्तीसगढ़ से लोहे की आवक हो रही है। कंपनियों की ओर से ही दरें बढ़ाकर मिल रही हैं। लोहे की कीमतों में उछाल आने से निर्माण कार्य की धीमी गति है। लोग केवल बहुत जरूरी काम करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें