फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फैक्टरी में लोहे का गर्डर क्रेन से छूटकर गिरा, एक की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद फैक्टरी से गाटर हटाती क्रेन। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। पिलखुवा-धौलाना रोड स्थित सालासर कंपनी की यूनिट नंबर तीन में बुधवार की देर शाम एक बार फिर हादसा हो गया। फैक्टरी में टावर और स्टील स्ट्रक्चर बनाने के दौरान लोहे का भारी गर्डर अचानक क्रेन की पकड़ से छूटकर नीचे गिर गया। वहां काम कर रहे चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। एक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि फैक्टरी में मोबाइल टावर का पार्ट बनाने का कार्य होता है। बुधवार देर शाम भी यहां मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान क्रेन के माध्यम से एक गर्डर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। अचानक गर्डर क्रेन की पकड़ से छूटकर नीचे आ गिरा। वहां काम कर रहे बागपत निवासी विजय शर्मा (60) की इसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी फैजल (23), उसका छोटा भाई शादाब (21) और चौथा मजदूर अजहर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फैक्टरी प्रबंधन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फैक्टरी में कई बार हो चुके हादसे

धौलाना रोड स्थित इसी सालासर कंपनी में पहले भी हादसे होते रहे हैं। छह जुलाई 2025 को टीन शेड गिरने से एक मजदूर की मौत और चार मजदूर घायल हुए थे। उस समय फैक्टरी के मालिक, मैनेजर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी जांच अब तक जारी है। कोई ठोस कार्रवाई पुलिस या प्रशासन ने नहीं की।
इसके अलावा सात जनवरी 2024 को फैक्टरी में बिहार के सारण जिले के मुबारकपुर निवासी संजीत मांझी की भट्ठी में पैर फिसलने से जिंदा जलकर मौत हो गई थी। फैक्टरी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसकी वजह से बार-बार हादसे हो रहे हैं। अब देखना है पहले हादसों की तरह पुलिस प्रशासन आंखें मूंदे बैठा रहता है या कोई कार्रवाई करता है।

हादसे के बाद फैक्टरी से गाटर हटाती क्रेन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें