फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, लाठी-डंडों और सरियों से युवकों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में शनिवार रात दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में बीच-बचाव करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद में हस्तक्षेप करने पर दूसरे पक्ष के युवकों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में फैजान और मोमिन घायल हो गए। मोमिन के सिर और पैर में गंभीर चोटें आने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पिपलैड़ा निवासी फैजान पुत्र फैसल अली शनिवार रात करीब 10 बजे अपने साथी मुबीन और मोहसिन के साथ मामा के घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था और एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। फैजान और उसके साथियों ने विवाद शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने फैजान के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के कई युवक मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडों व सरियों से फैजान और मोमिन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। मोमिन के सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मामले में सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। फिलहाल गांव में स्थिति शांत है। एक पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें