फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 1.200 किलोग्राम गांजा बरामद

विज्ञापन
थाना देहात पुलिस ने गांझे की तस्करी करने वाला आरोपी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी महेश कुमार ने बताया कि थाना देहात पुलिस टीम ने शाहआलम निवासी गांव सिवाल खास जिला मेरठ को ततारपुर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। 30 दिसंबर 2025 को थाना देहात पुलिस ने किठौर रोड से असौड़ा जाने वाले रास्ते के पास एक कैंटर व स्कार्पियो कार समेत चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान अमजद, खुशनूद, राहुल व अनुज के रूप में हुई थी।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने करीब दो कुंतल 24 किलो 240 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि यह गांजा उन्हें आरोपी शाहआलम ने फरमान प्रधान के कहने पर ओडिशा में मलखान गिरी से करीब 40 किलोमीटर दूर सड़क पर दिलवाया था।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी शाहआलम व फरमान प्रधान तभी से फरार चल रहे थे। फरमान प्रधान न्यायालय से अंतरिम जमानत पर है। जबकि फरार चल रहे आरोपी शाहआलम पर पिछले दिनों डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें