फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और समाज के हित में है नोटबंदी: संगीत सोम

Sun, 18 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
संगीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुकीमपुर गांव में सरदार नेक सिंह के फार्म हाउस पर चल रहे गुरु ग्रंथ साहब के अखंड पाठ में भाग लेने आए सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को देश और समाज के हित में बताया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर समाज में नफरत का जहर घोलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सरदार नेकसिंह के फार्म हाउस पर चल रहा गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ रविवार को संपन्न हो गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ ही सियासत से जुड़े नेताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम ने कहा कि नोटबंदी के फायदे बहुत जल्द ही जनता के सामने आने लगेंगे।

विपक्षी पार्टियां नोटबंदी के विषय में दुष्प्रचार करने में जुटी हुई हैं, लेकिन जनता किसी भी बहकावे में आने वाली नहीं है। सोम ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सपा सरकार वोटों के लालच में अल्पसंख्यक तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर समाज में नफरत का जहर घोलने का काम कर रही है, जिसका खमियाजा वह विधानसभा चुनाव में भुगतेगी। इस दौरान प्रधान संजीव त्यागी, कमल त्यागी, अंकुर त्यागी, विनय त्यागी, अरुण त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें