फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा नगरी में रह रहे बाहरी लोग के सत्यापन की मांग

Sun, 19 Jan 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगा नगरी में दिन-प्रतिदिन बाहरी लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां रह रहे लोगों के पास न आईडी और ना ही कोई दस्तावेज है, ऐसे में गंगा नगरी में किसी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसको लेकर कोई भी अधिकारी जागरूक नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


गंगा नगरी में हर माह पूर्णिमा और अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इन दोनों पर्व के अलावा यहां रोजमर्रा में भी हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान और विभिन्न धार्मिक कर्मकांड़ों के लिए पहुंचते हैं। इन श्रद्धालुओं को भिक्षुकों के रूप में रहने वाले लोगों के आतंक का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों के पास कोई आधार कार्ड नही और न कोई पहचान पत्र है।
वहीं, स्थानीय स्तर पर इन लोगों के सत्यापन के लिए भी कोई कवायद नहीं की जा रही। जिससे भिक्षुक और साधु वेश में रह रहे यह बाहरी लोग कभी भी किसी के साथ बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पिछले सालों की तुलना में ऐसे लोगों की संख्या अब हजारों में हो चुकी है। तीर्थ पुरोहित राजकुमार लालू का कहना है कि भिखारी बनकर रहने वाले लोगों में कुछ अपराधी भी छिपे हो सकते हैं, ऐसे में गंगा नगरी में अभियान चलाकर इस तरह के लोगों का सत्यापन किया जाए।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को निर्देशित कर जल्द ही गंगा नगरी में ऐसे लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिना दस्तावेज यहां पर रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। - साक्षी शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें