फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उद्यमियों को फैक्टरी एक्ट और ओडीओपी की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। धीरखेड़ा स्थित आईआईए भवन में धीरखेड़ा चैप्टर चेयरमैन की बैठक हुई। बैठक में अतिथियों द्वारा फैक्टरी एक्ट और इसके पंजीकरण के साथ एक जिला एक उत्पाद विषय में उद्यमियों को जादरूक किया गया।
मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर रविंद्र सिंह ने कहा कि फैक्टरी संचलित करने के लिए उद्यमियों को फैक्टरी एक्ट में पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए, इससे उन्हें एनओसी भी आसानी से मिल जाती है और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त शैलेंद्र सिंह ने एक जिला एक उत्पाद योजना की जानकारी देते हुए कहा कि हापुड़ का बर्तन कारोबार देशभर में प्रसिद्ध है। बर्तन व्यापार को ओडीओपी में शामिल किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में चैप्टर चेयरमैन शांतनु सिंघल, सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश बंसल, अशोक छारिया, प्रमोद गोयल, कपिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, संजीव अग्रवाल, सर्वेंद्र रस्तोगी, प्रतीक जैन, आकाश शर्मा, सरजीत सिंह, राहुल गर्ग, सचिन अग्रवाल, मनोज गोयल, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें