फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बूंदाबांदी से बदला मौसम, दिनभर नहीं निकली धूप

विज्ञापन
बूंदाबांद के बीच तहसील चौराहे पर जाते लोग। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। बूंदाबांदी से रविवार को मौसम एक बार फिर से बदल गया। दिन में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही और दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अवकाश होने के बाद भी सड़कों और बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह से लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले एक सप्ताह से मौसम रोजाना बदल रहा है। कभी चेज धूप खिलती है तो कभी बूंदाबांदी शुरू हो जाती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण शहर में भी सर्द हवाओं का असर दिख रहा है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही लेकिन, शनिवार रात में मौसम बदला और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह की शुरुआत भी बूंदाबांदी से हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। मौसम का मिजाज देखते हुए रविवार को अवकाश के चलते भी लोगों ने खुद को घरों में ही महफूज समझा, जिससे पार्को, सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम दिखी। पूरे दिन धूप नहीं निकली। शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। जिसके चलते लोगों को सर्दी झेलनी पड़ रही है। आने वाले सप्ताह से मौसम में सुधार होने के साथ ही बूंदाबांदी और सर्दी से भी राहत की उम्मीद दिख रही है।
विज्ञापन


फसलों को नुकसान
इन दिनों मौसम में परिवर्तन और बूंदाबांदी से दलहन और तिलहन फसलों को नुकसान हुआ है साथ ही तेज हवाओं के कारण सरसों की फसल गिर गई है। ऐसे में किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। बारिश अधिक होने से फसल बर्बाद होने का डर किसानों को सता रहा है। वहीं बूंदाबांदी गेंहू की फसल को लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें