फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, गर्भ में नवजात की मौत

Fri, 23 Jun 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले में बच्चों के विवाद में जेठानी ने अपनी गर्भवती देवरानी को पीट दिया। जिससे महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जेठ-जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर की इंद्रा कॉलोनी निवासी सोफिया ने बताया कि नौ जनवरी को खेलने के दौरान उसके और जेठानी के बच्चों में विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत बच्चों ने जेठानी से की। पीड़िता ने बताया कि गुस्से में जेठानी उसके घर में घुस आई और अभद्रता करने लगी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की, इतना ही नहीं धक्का देकर उसे गिरा दिया। महिला ने बताया कि गर्भवती होने के चलते उसे दर्द होने लगा। परिजनों ने तुरंत ही उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रसव के दौरान उसने मृत शिशु को जन्म दिया। परिवार के बीच का विवाद होने के चलते प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप से बिना किसी कार्रवाई उसने समझौता कर लिया। लेकिन जेठ और जेठानी ने 29 अप्रैल को एक बार फिर घर में घुसकर उसे और उसके पति को पिटाई कर घायल कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उपचार के बाद महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला के जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें