फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रुपये के लेने देन में युवक को जंजीरों में बांधकर पीटा

Fri, 23 Jun 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक युवक को दो लोगों ने जंजीरों में बांधकर पांच घंटे तक पीटा। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं भी दी गईं। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मजीदपुरा निवासी इन्तिखाब ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान हसमत और आरिफ निवासी सिकंदरगेट यहां पहुंचे और बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गए। पीडि़त ने बताया कि उसके आरोपियों पर कुछ रुपये उधार हैं। जिसकी वह लगातार मांग कर रहा है। इसे लेकर ही दोनों उसे अपने घर ले गए थे। आरोप है कि वह पहुंचने पर इन लोगों ने जबरन उसे जंजीर में बांध दिया। उसे करीब पांच घंटे तक प्रताड़ित किया गया। पिटाई के कारण उसकी चीख सुनकर कुछ पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे बंधन मुक्त कराकर घर भेजा। शुक्रवार को वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया। एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी हसमत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नितिन दीक्षित २३एचपीआर १८
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें