फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 33 केवी लाइन पर होगा सुधार कार्य, छह घंटे ठप रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। सिंभावली 220 केवी उपकेंद्र से पोषित 33 केवी उपैड़ा बिजलीघर से जुड़े गांवों और कस्बे में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम द्वारा बिजनेस प्लान के अंतर्गत जर्जर तारों को बदलने और लंबे स्पैन के बीच नए पोल लगाने का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक करीब छह घंटे बिजली कट रहेगा।
विज्ञापन

उपैड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस व सुधार कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी। बिजली कट के कारण उपैड़ा, शकरपुर, रसूलपुर, दयानगर, कुचेसर रोड चौपला, फतेहपुर, शाहपुर जट्ट और कनिया कल्याणपुर सहित आसपास के ग्रामीण व व्यावसायिक क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें