फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने चितौड़ा नहर किनारे खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सोमवार की रात को बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की गांव चितौड़ा को जाने वाले नहर पटरी मार्ग के किनारे एक खंडहर में अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंच कर दबिश दी। दबिश के दौरान वह पर हथियार तैयार कर रहा एक आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी शहजाद अली निवासी वेब सिटी डासना जिला गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने आठ बने जबकि छह बिना बने तमंचे बरामद किए। इसके अलावा नाल, कारतूस, छैनी, हथोड़ी, लोही की चादर, संडासी, रेती, पंखा, कटर समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ है। सभी सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें