फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुनाफे का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे

Tue, 16 Apr 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय निवासी एक युवक से ऑनलाइन काम करने के बदले मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पांच लाख रुपये ठग लिए। मोहल्ला निवासी मनु शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले टेलीग्राम के जरिए उसकी एक अज्ञात व्यक्ति से बात हुई थी। आरोपी ने उससे ऑनलाइन काम करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर विश्वास में ले लिया। आरोपी ने उसे बताया कि उसे कुछ होटल साइट को रिव्यू देना होगा। इसके बदले उसके खाते में ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर होते रहेंगे और कुछ रुपये इस काम में लगाने होंगे। इस पर उसने आरोपी के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठगी का अहसास होने पर उसने बैंक अधिकारी को सूचना देकर अपना बैंक खाता सीज कराकर इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें