फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT रोपड़ के छात्र की जिम में मौत: वर्कआउट करते समय कान से आया खून, फिर गिर गया... डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Thu, 08 Jan 2026 05:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पंजाब के रोपण स्थित आईआईटी में बीटेक छात्र आदित्य सागर की जिम में वर्कआउट करते समय मौत हो गई। अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। छात्र के पिता पटना में डीसीपी आरपीएफ के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
जिम में छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित आवास विकास संजय विहार निवासी आदित्य सागर (21) की मंगलवार की देर शाम पंजाब के रोपण स्थित आईआईटी स्थित जिम में वर्कआउट करते समय अचानक कान में खून आने से मौत हो गई। उन्हें ब्रेज हैमरेज की आशंका जताई जा रही है। आदित्य आईआईटी में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र थे। बुधवार की दोपहर बाद परिजनों द्वारा गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

मोहल्ला निवासी विनीत सागर ने बताया कि वह मूलरूप से जिला बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव ढलना के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में डीसीपी आरपीएफ पटना में तैनात हैं और पूर्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सुरक्षा में तैनात भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी मधु सागर गृहणी हैं। उनका छोटा पुत्र अर्नव सागर रायपुर से कानून की पढ़ाई कर रहा है। 
विज्ञापन

जबकि बड़ा पुत्र आदित्य सागर पंजाब के रोपण स्थित आईआईटी से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र थे। 30 नवंबर को आदित्य छुट्टी मनाने के लिए हापुड़ पहुंचे थे। इसके बाद आदित्य मां व छोटे भाई के साथ 22 दिसंबर को पटना उनके पास पहुंचे। इसके बाद उनका पूरा परिवार सिक्कम में घूमने गया था। यहां पूरे परिवार ने खूब मौज मस्ती की थी। दो जनवरी को आदित्य वापस पंजाब लौट गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें