फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ सकती है जान पर भारी

Fri, 04 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
यातायात नियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में यातायात माह का शुभारंभ एसपी अलंकृता सिंह ने शुक्रवार को मेरठ रोड तिराहे पर स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


इसलिए यातायात के नियमों का पालन करें। इस दौरान पुलिस ने 70 वाहन चालकों का चालान भी किया।एसपी अलंकृता सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष एक नवंबर से यातायात माह मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष दीपावली के चलते इसमें विलंब हुआ।

वाहन चलाते समय यातायात नियमों की जानकारी होना जरूरी है। नियमों का पालन करने से दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है। नगर के सरस्वती बाल विद्या मंदिर, सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज व एकेपी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


रैली नगर के मेरठ रोड तिराहा से तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड होते   हुए फ्रीगंज रोड रेलवे पार्क पर समाप्त हुई। रैली में बच्चों ने बैनर व पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के बाद श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यातायात पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर 70 वाहनों का चालान करते हुए पांच हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला।

इस अवसर पर एसडीएम मीनू राणा, सीओ बाबूगढ़ शिवप्रसाद दुबे, एसडीएम ज्योत्सना बंधु, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शशिभूषण पांडेय, जिला यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक, डॉ. राकेश अग्रवाल, ललित कुमार छावनी वाले सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें