फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दरोगा से मारपीट न होती तो दिल्ली पुलिस में होता नवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे नवीन के पिता सेवाराम ने बताया कि कुछ बातें ऐसी हुई जिनके कारण नवीन अपराध की तरफ खिंचता चला गया। अन्यथा आज वह दिल्ली पुलिस में होता।
विज्ञापन

हिंदुस्तान लीवर कंपनी में अधिकारी रहे नवीन के पिता सेवाराम ने बताया कि वह 1997 में सेवानिवृत हुए थे। दो बेटों में नवीन बड़ा था। उन्होंने गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में भौपुरा मोड़ के पास खल-चूरी की दुकान खोली थी। इस पर नवीन पढ़ाई के दौरान बैठता था। सेवाराम के अनुसार नवीन ने दिल्ली पुलिस की भर्ती परीक्षा पास कर ली थी और 21 अप्रैल 2008 को उसको ज्वाइन करना था। उन्होंने 17 अप्रैल 2008 को नवीन को कार की धुलाई करवाने के लिए एक वाशिंग सेंटर पर भेजा था। तभी पड़ोस में रहने वाले एक उपनिरीक्षक भी अपनी कार की धुलाई कराने के लिए वहां पहुंचा। उसने नवीन की कार की धुलाई बंद कराकर पहले अपनी कार को धोने के लिए कहा। इसको लेकर विवाद हो गया। इस दौरान नवीन के साथ उसकी मारपीट हो गई।
दारोगा की शिकायत पर नवीन को आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया। वह करीब एक सप्ताह बाद जेल से बाहर आया, तब तक उसकी भर्ती का समय निकल चुका था। उन्होंने नवीन को अपने साथ खल-चूरी की दुकान पर बैठा लिया, लेकिन वह एक के बाद एक अपराध करता रहा और शॉर्प शूटर बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें