फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसानों का भुगतान नहीं हुआ तो चीनी मिल में गन्ना डालने का करेंगे विरोध

विज्ञापन
गांव माधापुर में बैठक करते भाकियू (अरा.) कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सिंभावली। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने गांव सालारपुर में किसानों की समस्याओं और गन्ना भुगतान को लेकर बैठक की। इसमें चीनी मिल पर किसानों का सौ करोड़ रुपये से अधिक बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

किसान नेता सुरेंद्र नागर ने कहा कि चीनी मिल की ओर से लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों को उनकी मेहनत का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है और पुराना बकाया भी लंबित है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों का सौ करोड़ रुपये से अधिक बकाया भुगतान नहीं किया गया तो चीनी मिल और शेष क्रय केंद्रों पर गन्ना नहीं डालने दिया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष पवन फौजी ने कहा कि किसान लंबे समय से अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में मेरठ में होने वाली महापंचायत में भी गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही किसानों के हित में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर सरदार सिंह, रुपराम, जयपाल, जोनी, मूलचंद, अनिल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें