फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीआरसी केंद्रों पर स्थापित होंगी आईसीटी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले में संचालित 498 परिषदीय स्कूलों के 58 हजार छात्रों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए चार बीआरसी केंद्रों पर आईसीटी (इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब स्थापित होंगी। जूनियर स्कूलों में भी इसके सेंटर बनेंगे, प्रत्येक स्कूल में होने वाली ऑनलाइन गतिविधियां यहीं से संचालित हो सकेंगी।
बेसिक शिक्षा विभाग को ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफार्म पर जोर है। पिछले सालों से विद्यालयों में निपुण लैब तैयार करायी जा रही हैं। जिनका उद्देश्य छात्रों को तकनीकी शिक्षा मुहैया कराना है। अब बड़े स्तर पर इस पहल को साकार किया जाना है।
विज्ञापन


विकास खंड को नोडल के रूप में काम करने के लिए शासन ने सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आईसीटी लैब स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में जिले के चार ब्लॉक संसाधन केंद्र हापुड़, सिंभावली, गढ़ और धौलाना पर आईसीटी लैब स्थापित करायी जा रही है, जिसके लिए संसाधन पहुंच रहे हैं।

इस लैब से शिक्षकों के प्रशिक्षण और अन्य कार्यों के लिए अब अन्य जगह पर नहीं जाना पड़ेगा। लैब में एक इंटरोक्टिव पैनल भी लगाया जाएगा। इनके संचालन के लिए विकास खंड के ही तकनीकी जानकारी रखने वाले शिक्षक को प्रशिक्षित किया गया है। इतना ही नहीं, यहां पर छात्रों के लिए यू ट्यूब से विशेष कक्षाएं भी चलेंगी। शासन स्तर के कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण और अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर शिक्षक और बच्चों की जानकारी ले सकेंगे
विज्ञापन

बीएसए रितु तोमर ने बताया कि बीआरसी केंद्रों पर आईसीटी लैब स्थापित करायी जा रही हैं। जिले में संचालित समस्त स्कूलों को इनसे जोड़ा जाएगा। छात्रों को तकनीकी शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें