संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। गढ़ रोड स्थित मनोहर हेरिटेज में रविवार को श्री श्याम संकीर्तन मंडल ने श्याम बाबा संकीर्तन संध्या का आयोजन किया। भजन गायकों ने खाटू श्याम का भजन गाया।
शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, दर्जा प्राप्त मंत्री संजीव सिक्का, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने दीप जलाकर किया। पंजाब के पटियाला से पधारे विशाल शैली, नोएडा के मुरली मनोहर, दिल्ली से आरती शर्मा ने ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, श्याम काम करे डंके की चोट पे, चलो खाटू श्याम आदि भजन गाकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया।
कपिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, संजय कृपाल, अशोक बबली, विनोद गुप्ता, अमित शर्मा, मनोज तोमर, पूजा सिंघल, सविता, दीपाली, अनुज, अवनीश, अंकित आदि मौजूद रहे।