फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऊर्जा मंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे एक्सईएन, मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 05 Aug 2023 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आम जन की समस्याओं को उठाने वाले जनप्रतिनिधि भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों की हठधर्मिता से परेशान हैं। इसी शिकायत पर शनिवार को ऊर्जा मंत्री डॉ.सोमेंद्र तोमर ने सिंचाई गेस्ट हाऊस में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। विजिलेंस और हापुड़ डिवीजन के एक्सईएन बैठक में शामिल ही नहीं हुए, इस पर स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए। निगम के अधीक्षण अभियंता हापुड़ जिला पंचायत अध्यक्ष के पति को भी नहीं पहचान पाए।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री डॉ.सोमेंद्र तोमर ने अधिकारियों का परिचय लेने के साथ ही पूछा ही हापुड़ विधायक के क्षेत्र में सुविधा देने वाले एक्सईएन कौन हैं, काफी देर तक इसका जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस पर अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने बताया कि एक्सईएन मेरठ एमडी कार्यालय गए हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री ने सभी अधिकारियों से पूछा कि क्या 15 दिन में अपनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक से आप मिलते हैं। इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जिस पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जब जन प्रतिनिधियों की समस्याओं को तुम नहीं सुनते तो आम जनता की समस्याओं का निस्तारण किस तरह करते होंगे। किसी भी जनहित के मुद्दे पर अधिकारी ऊर्जा मंत्री के सवालों का सीधा जवाब नहीं दे पाए। डॉ.सोमेंद्र तोमर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करें। 15 दिन में एक बार जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें। इसके बाद वह पिलखुवा के लिए रवाना हो गए। बैठक में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रमोद नागर, मुख्य अभियंता बीएल मौर्य, अधीक्षण अभियंता यूके सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें