फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब पीने पर बवाल करती थी बबली, सचिन ने गोली मारकर ले ली जान; Video

Wed, 17 Dec 2025 10:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा।

सार

आरोप है कि मंगलवार की रात में भी सचिन उनकी बहन के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से उनकी बहन की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। 
विज्ञापन
पति ने मारी पत्नी को गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्यनगर में शराब पीने का विरोध करने व शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए चंडी मंदिर के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम से वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस के आश्वासन पर परिजनों ने करीब 40 मिनट बाद जाम खोला।

विज्ञापन

10 साल पहले हुई थी सचिन और बबली की शादी
चंडी मंदिर के पीछे मोहल्ला न्यू आर्यनगर निवासी सचिन ने बताया कि 10 वर्ष पहले उनकी बहन बबली की शादी सचिन निवासी गांव कैली पांची जिला मेरठ के साथ हुई थी। उनकी बहन की एक चार वर्षीय पुत्री दिव्यांशी भी है। उनकी बहन पिलखुवा में ही उनके पड़ोस में ही अपना मकान बनाकर अपने पति व बच्ची के साथ रह रही थी। आरोप है कि सचिन आए दिन उनकी बहन शराब पीने के लिए रुपये की मांग करता था। विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट करता था। चार माह पहले भी आरोपी ने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। इसके बाद भी आरोपी में कोई सुधार नहीं आया।

कनपटी पर गोली मारकर हुआ फरार
आरोप है कि मंगलवार की रात में भी सचिन उनकी बहन के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से उनकी बहन की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी बहनोई सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।

बबली के परिजनों ने हाईवे किया 40 मिनट जाम
देर शाम पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि मृतका के परिजनों ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए चंडी मंदिर के पास हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मृतका के भाई सचिन ने बताया कि उन्होंने तहरीर में आरोपी बहनोई सचिन उसके चाचा, उसके चचेरे भाई समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने उनकी तहरीर बदलते हुए केवल उसके बहनोई सचिन के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज की। मृतका के परिजनों ने करीब 40 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाए रखा। इस दौरान हाईवे के एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के आश्वासन के बाद मृतका के परिजनों घर लौट गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी बहनोई सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा तहरीर बदलने की बात निराधार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें