फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रोता रहा पति...प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली के गंगा खादर क्षेत्र के गांव निवासी महिला सोमवार को पति को छोडकऱ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। कोतवाली की हेल्प डेस्क पर बैठी महिला को परिजनों और ग्रामीणों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह पति के साथ जाने को राजी नहीं हुई।
विज्ञापन


बार-बार समझाने के बावजूद महिला बच्चे को साथ लेकर अपने पति के साथ रहने के बजाय प्रेमी के पास जाने की इच्छा जताती रही। महिला का कहना था उसकी शादी को चार साल बीत गए हैं, उसका पति सही ढंग से घर के खर्चे नहीं चला पाता है, इसलिए वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
इस दौरान पति भी उसे समझाने का प्रयास करता रहा लेकिन महिला ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के कुछ लोग भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने महिला को परिवार के साथ रहने और अपना फैसला बदलने के लिए समझाया। इसके बावजूद महिला अपनी जिद पर कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव का कहना है कि परिवार की काउंसलिंग कराई जा रही है। दो परिवारों के बीच का मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें