फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक

Sat, 29 Jul 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, ससुर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी फराह ने बताया कि उसका 7 फरवरी 2022 को इस्लाम नगर निवासी बिलाल के साथ निकाह हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इसी के चलते गत 15 जुलाई को आरोपियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि गत 22 जुलाई को पति बिलाल ने मारपीट कर तीन बार तलाक बोल दिया। एसएचओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि महिला की तहरीर पर उसके पति बिलाल, ससुर नफीस और सास आसमां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें