फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 29 Jul 2023 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव वैठ के जंगल में दबिश देकर एक क्विंटल मांस बरामद किया है। इस दौरान तीन आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। लेकिन बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस टीम बृहस्पतिवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान सूचना मिली कि गांव वैठ के जंगल में तीन युवक गोकशी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां तीन लोग प्लास्टिक की बोरी अपने सिरों पर लादकर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपी बोरी खेतों में फेंक कर भाग निकले। लेकिन पुलिस टीम ने एक आरोपी को पहचान लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तलाशी में बोरियों में करीब एक क्विंटल गोमांस बरामद हुआ, वहीं खेत में गो अवशेष भी पुलिस टीम ने बरामद किए है। मांस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजते हुए बाकी मांस गड्ढों में दबवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई, जिनमें से शनिवार को एक आरोपी नासिर निवासी गांव वैठ को पुलिस कर्मियों ने बक्सर नहर रेग्यूलेटर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें