फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी को देखकर भागा दूसरा निकाह कर रहा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में दूसरा निकाह कर रहा पति पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के पहुंचने पर मौके से भाग गया। इसके बाद पत्नी ने चौकी पर पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस व ससुराल पक्ष ने आरोपी की आसपास तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ निवासी फरहाना ने थाने में दी तहरीर में बताया कि छह मई 2020 में उनका निकाह नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कॉलोनी निवासी एक युवक से हुआ था। इसके बाद चार अक्तूबर 2023 में उन्होंने व उनके पति ने गाजियाबाद स्थित एक न्यायालय में निकाह रजिस्टर्ड भी कराया था।
आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनसे दहेज में अतिरिक्त मांग करने लगे। इस पर दो वर्ष पहले उनकी मां ने ढाई लाख रुपये पति व ससुराल पक्ष को दे दिए। इसके बाद भी आरोपी दहेज में दस लाख रुपये की मांगकर उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने इस संबंध में थाना बहादुरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनका पति मोहल्ला मजीदपुरा निवासी एक युवती से निकाह करने के लिए जा रहा है। इस पर वह अपने मायके वालों को साथ लेकर यहां पहुंची। इस दौरान उनका पति उन्हें व ससुराल पक्ष के लोगों को देखकर उन्हें लात मारकर यहां से फरार हो गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पति को आसपास काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें