फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पति को प्रेमिका संग दबोचा, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का मंगलवार को ब्रजघाट गंगानगरी में अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचने का मामला हंगामे में बदल गया। तीन बच्चों के पिता को पत्नी ने नाश्ते की दुकान पर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन

युवक अपनी प्रेमिका को एक आश्रम में छोड़कर छोले-भटूरे पैक कराने गया था। इसी दौरान पत्नी को पति के ब्रजघाट में होने की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर वह पीछा करते हुए वहां पहुंची। पत्नी ने पति को छोले-भटूरे पैक कराते हुए पकड़ा। उसने सवाल किया कि दो प्लेट छोले-भटूरे किसके लिए पैक करा रहे हो। इस पर पति कुछ बोल नहीं पाया। मामला कहासुनी के बाद हंगामे में बदल गया और पुलिस चौकी पहुंच गया।
परिजनों ने बताया कि पत्नी को पति की गतिविधियों पर पहले से ही संदेह था। इसे लेकर घर में कई बार विवाद भी हुए थे। पुलिस के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका के साथ घूमने आया था। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर दोनों पक्षों को समझाया गया। उन्हें भविष्य में ऐसी स्थिति न बनाने की हिदायत देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें