फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बलकटी से संगीता की निर्मम हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
बाबूगढ पुलिस द्वारा पकड़ा आरोपी रमेश। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबूगढ़(हापुड़)। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में बहन के घर मौत में जाने से नाराज पति ने पत्नी संगीता(40) की बलकटी से वार कर निमर्म हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति रमेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की सुबह घटना के बाद से आरोपी रमेश फरार चल रहा था।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका संगीता का अपनी बहनों के घर आना जाना लगा रहता था। जिसका रमेश हमेशा विरोध करता था। कुछ ही दिन पहले गोहरा आलमगीरपुर में संगीता की बहन के परिवार में एक मौत हो गई थी, जिसमें संगीता गई थी।
विज्ञापन

हत्यारोपी रमेश भी अपनी पत्नी के साथ गया था, लेकिन गोहरा के बाहर ही रुक गया और पत्नी को भी वापस लौट चलने के लिए कहा। लेकिन पत्नी नहीं मानी, इसी से क्षुब्ध होकर पत्नी के घर आने पर रमेश ने उसके साथ मारपीट की थी। शनिवार को भी इसी बात पर विवाद बढ़ा, जिसके बाद सुबह करीब 9 बजे रमेश ने बलकटी से पत्नी संगीता पर हमला बोल दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई थी, तभी से रमेश फरार था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और उनकी टीम ने हत्यारोपी रमेश को गांव मुक्तेश्वरा से माधापुर जाने वाले रास्ते से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रमेश ने जुर्म कबूला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें