पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मां की डांट से आहत 19 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई और गांव में सन्नाटा फैल गया।
पुलिस के अनुसार युवती किसी बात को लेकर नाराज थी। वह कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो युवती फंदे पर लटकी मिली। यह देख परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।