फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का धौलाना तहसील में हंगामा

Thu, 30 Oct 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। तहसील परिसर में एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने काफी देर तक हंगामा किया। अधिवक्ता के समझाने और पुलिस की सतर्कता से व्यक्ति को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

गांव बासतपुर निवासी व्यक्ति पिछले करीब 25 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार हैं। बताया जाता है कि वह अक्सर अपने परिजनों और आसपड़ोस के लोगों पर हमला कर देता है। बृहस्पतिवार दोपहर वह अचानक धौलाना तहसील पहुंच गया और भवन की ऊपरी मंजिल पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। यह नजारा देखकर तहसील परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी और होमगार्ड उसे नीचे उतारने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
सूचना मिलने पर तहसील के अधिवक्ता वीरेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे और धैर्यपूर्वक उससे संवाद किया। अधिवक्ता ने उसकी मांग पूरी करते हुए उसे पेन और डायरी दी, जिसके बाद व्यक्ति कुछ शांत हो गया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और अधिवक्ता की सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें