फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्ते का हमला : दो वर्षीय मासूम के कान व गाल पर नोचा, 15 टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर की बाग कॉलोनी में शनिवार शाम को एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ते के हमले में बच्चे के कान और गाल पर गहरे घाव आए हैं, जिन पर करीब 15 टांके लगाने पड़े हैं। घटना के बाद से परिजनों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पंडित भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि उनका दो वर्षीय पोता देविक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और बच्चे पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते ने बच्चे के कान और गाल पर बुरी तरह काट लिया।
विज्ञापन

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया। घटना के बाद घायल बच्चे को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने बच्चे के कान और गाल पर 15 टांके लगाए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाग कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण अब छोटे-छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही अभियान चलाकर इन्हें पकड़वाया जाएगा, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें