पिलखुवा। नगर पालिका ने संपत्ति कर के 50 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले 50 बकायेदारों को नोटिस भेजे हैं। इन पर करीब 10 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया है।
कर निर्धारण अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि नोटिस के साथ एकमुश्त समाधान योजना की जानकारी और आवेदन पत्र भी भेजा जा रहा है। बकायेदारों को योजना का लाभ लेकर बकाया कर जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। दूसरे चरण में 25 हजार रुपये तक के बकायेदारों को नोटिस भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी मामले संपत्ति कर से जुड़े हैं। पालिका की ओर से बकायेदारों को बकाया जमा करने के साथ योजना का लाभ लेने की जानकारी दी जा रही है। नोटिस मिलने के बाद संबंधित लोग योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। पालिका ने करदाताओं से समय पर कर जमा करने की अपील की है।