फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ट्यूबवेल से 80 हजार का रोटावेटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के परतापुर गांव में रात के समय ट्यूबवेल के पास रखा करीब 80 हजार रुपये कीमत का रोटावेटर चोरी हो गया। सुबह खेत पर पहुंचे किसान को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव परतापुर निवासी सोनू ने तहरीर में बताया कि उसके खेत पर ट्यूबवेल के पास रोटावेटर रखा था। चोर रात में उसे चोरी कर ले गए। आसपास तलाश करने के साथ लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रोटावेटर की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पीड़ित ने पुलिस से रोटावेटर बरामद कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें