फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी का आरोपी संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। प्लॉट दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को जटपुरा कट से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जटपुरा कट जीएस रोड से हापुड़ नगर के मोहल्ला करीमपुरा कोटला मेवातियान निवासी जावेद को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता नफीस मंसूरी ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने लखपत सिंह की मढ़ैया क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर उससे नौ लाख रुपये, उसके परिचितों आसिफ, सरफराज, सलीम, रूबी और भूरा से 13.82 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद न प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसा लौटाया। आरोपी ने सलीम को चार लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें