फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बीमा पॉलिसी के नाम पर शिक्षक से 29.17 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के शिक्षक वेदप्रकाश से बीमा पॉलिसी के नाम पर 29.17 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। ठगी का एहसास होने पर शिक्षक ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

वेदप्रकाश ने 11 मई 2023 को एक बीमा पॉलिसी कराई, जिसकी दो किस्तें ही जमा हो पाईं। 26 जनवरी 2026 को रोहित शर्मा ने खुद को हैदराबाद तेलंगाना स्थित बीमा विनियामक प्राधिकरण का अधिकारी बताकर उन्हें फोन कॉल की। उसने बताया कि पॉलिसी बंद है और सरेंडर कराने के लिए 2600 रुपये शुल्क देना होगा। शिक्षक ने क्यूआर कोड से रुपये भेजे और विभिन्न खातों में करीब 14.39 लाख रुपये जमा करा लिए। बाद में नकुल सिंह ने धनराशि डूबने का डर दिखाकर नौ लाख 86 हजार रुपये और जमा कराए। 20 अप्रैल को फर्जी चालान भेजकर ब्याज सहित 35 लाख 85 हजार 399 रुपये वापस दिलाने का झांसा दिया।
12 जुलाई को साहुल शाहीन ने खुद को पॉलिसी का नया प्रभारी बताकर एक लाख 77 हजार रुपये जमा कराए। सात सितंबर को साहुल ने शिक्षक की बात स्वाति गुप्ता नामक शाखा प्रबंधक से कराई। स्वाति ने भी झांसा देकर दो लाख 93 हजार रुपये और जमा कराए। स्वाति द्वारा और रुपये मांगने पर शिक्षक को ठगी का एहसास हुआ। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मोबाइल नंबरों के जरिये ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें