फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद मकान से आभूषण व 17 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव भदस्याना में बंद मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के आभूषण और 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात का पता पड़ोसियों की सूचना पर चला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मकान मालिक गांव पहुंचा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। गांव भदस्याना निवासी राहुल ने बताया कि वह बुलंदशहर में ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी मायके गई हुई थी, जिसके चलते मकान पर ताला लगा था।
पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने कमरों में रखी अलमारी और संदूक खंगाल दिए और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें