सिंभावली। जनपद मेरठ निवासी महिला ने बहन और उसके परिजनों पर बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जनपद के मुंडाली क्षेत्र के गांव सिसोली निवासी ज्योति ने तहरीर दी है।
महिला का कहना है कि क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी उनकी बहन पूनम ने उनसे 20 हजार रुपये उधार लिए थे। 26 जून को वह बहन के घर अपनी रकम वापस लेने के लिए आई थी। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने पूनम से उधार दी रकम वापस मांगी तो उसके साथ ही भांजी पायल, पारुल और जीजा प्रदीप ने उन्हें अपने घर में बंधक बना लिया।
इसके बाद आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों की पिटाई के दौरान उनका मोबाइल फोन टूट गया और कान से सोने की बाली भी गिर गई। सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों को तलाश कराया जा रहा है।