हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण आनंद विहार और ट्रांसपोर्ट नगर में करीब 83.24 लाख रुपये से विद्युतीकरण सहित अन्य कार्य करवाएगा। इससे सैकड़ों परिवारों की बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा। संबंधित कार्य के लिए प्राधिकरण ने टेंडर निकाला है। मार्च के अंत में कार्य शुरू होंगे।
प्राधिकरण द्वारा करीब 24.02 लाख से आनंद विहार आवासीय योजना की पॉकेट-एल में प्रधानमंत्री आवास के सामने प्लॉटों के अवशेष वाह्य विद्युतीकरण, 29.41 लाख से ट्रांसपोर्ट नगर योजना में स्थित बुकिंग ऑफिस बीओ-127 से बीओ-210 तक व बीओ-301 से बीओ-426 तक वाह्य विद्युतीकरण और 12.98 लाख से कैंप कार्यालय के लिए डीजी सैट को लगाने का कार्य होगा।
इसके अलावा 8.25 लाख से आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-जी व डी में विभिन्न स्थलों पर रोपित पौधों का एक वर्ष तक देखभाल का कार्य, 6.58 लाख से आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-ए में चहारदीवारी व प्लॉट नंबर 303 से 307 तक आंतरिक विकास कार्य और करीब दो लाख से प्रीत विहार प्रथम में पथ प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा।
मामले में प्राधिकरण के वीसी डॉ नितिन गौड़ का कहना है कि संबंधित सभी कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया है। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कराए जाएंगे।