हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाते हुए क्षेत्र में पांच स्थानों पर 22 दुकानें व तीन भवनों को सील किया है।
जिलाधिकारी व एचपीडीए की उपाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा द्वारा अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को प्रभारी अधीक्षण अभियंता / सक्षम अधिकारी पीके शर्मा के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रताप सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से अभियान चलाया गया। सक्षम अधिकारी पीके शर्मा ने बताया कि कुचेसर चौपला पर राजवीर सिंह की पांच दुकानें, किठौर रोड कुचेसर चौपला पर ललित त्यागी के दो व्यावसायिक हॉल, रामफूल की पांच दुकानें, स्याना रोड कुचेसर चौपला पर परमीत सिंह की 12 दुकानें, ग्राम उपैड़ा में नरेश त्यागी व दीपक त्यागी का स्पोर्ट कॉपलेक्स को सील किया गया। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता नीरज शर्मा, अवर अभियंता पीयूष जैन व प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल था।