फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक के अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल

Thu, 20 Jul 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मोहल्ला आर्य नगर निवासी कार्तिक अग्रवाल को लिए मोबाइल एप से लोन लेना महंगा पड़ गया। लोन देने वालों ने युवक का मोबाइल हैक कर लिया और फोटो एडिट कर अब उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। युवक के पिता ने साइबर सेल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आर्य नगर निवासी सुधीर अग्रवाल ने बताया कि उनके पुत्र कार्तिक अग्रवाल के मोबाइल पर एक फोन कॉल आई थी। फोन करने वालों ने उसे बिना किसी अधिक औपचारिकताओं के आसान किस्तों पर लोन देने की बात कही थी। जिसके बाद पुत्र ने मोबाइल एप से 11 हजार का लोन 30 जून 2023 को पेटीएम के माध्यम से लिया था। उसके बाद तीन जुलाई को 7600 रुपये और 10 जुलाई को 7600 रुपये ब्याज सहित वापस कर दिए। अब आरोपी युवक को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसके पुत्र का फोटो एडिट कर अश्लील फोटो तैयार कर लिया है तथा उसके पुत्र को परेशान किया जा रहा है। पीड़ित को व्हाट्स एप के माध्यम से कॉल करके धमकी दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें