फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Mon, 20 Jan 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एचपीडीए द्वारा सोमवार को हापुड़ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने चार स्थानों 32200 वर्ग भूमि पर बुलडोजर चलाया।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव प्रवीण गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र निर्माण कार्य की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद सोमवार को टीम ने ततारपुर बाईपास पर संजीव त्यागी, कुन्नू त्यागी, अशोक त्यागी की दस हजार वर्ग मीटर, मंसूरपुर बाईपास के निकट पवन ठाकुर की छह हजार वर्ग मीटर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। थाना देहात के पास जयकरण की 4200 वर्ग मीटर और किसान कोल्ड स्टोरेज के पास अरविंद सिंघल, अजय व हरिओम द्वारा 12 हजार वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम में प्रभारी प्रवर्तन सुभाषचंद चौबे, अवर अभियंता जितेंद्र नाथ दूबे व प्राधिकरण का सचल दस्ता शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें